जायसवाल समाज जागृति अभियान का सम्पर्क रथ पहुंचा काशी

वाराणसी। जायसवाल समाज जागृति अभियान के तहत उत्तर प्रदेश जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा द्वारा स्वजातीय लोगों से एक महत्वपूर्ण बैठक वाराणसी के द बनारस क्लब के सभागार में सम्पन्न हुई। इस मौके पर पूरे उत्तर प्रदेश में जायसवाल समाज के सभी लोगों को एक सूत्र में बांधने का आह्वान किया गया। साथ ही आगामी 24 मई को दोपहर 12 बजे आजमगढ़ एवं सायं 5 बजे जनपद मऊ के घोसी में आयोजित स्वजातीय सम्मेलन में पहुंचने की अपील की गयी। बैठक में मंचासीन अतिथियों में महासभा के प्रदेश प्रभारी अटल गुप्ता कोयम्बटूर, वरिष्ठ पत्रकार एवं कार्यकारी अध्यक्ष अजय जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, हाई पावर कमेटी के सदस्य अशोक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री विपिन जायसवाल सहित अन्य स्वजातीय बंधु रहे। इस मौके पर जहां मंचासीन अतिथियों ने स्वजातीय बंधुओं से संगठित होने के साथ ही अपने समाज के लोगों का तन, मन एवं धन से सहयोग की अपील किया, वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल ने महासभा की भविष्य की नीतियों को बताया। साथ ही कहा कि महासभा अत्याचार निवारण समिति, स्वास्थ्य सेवा समिति, शिक्षा सेवा समिति, सहयोग सेवा समिति सहित अन्य महत्वपूर्ण समितियों का गठन करेगा। इसके अलावा एक ऐप बनाया जायेगा जिसके माध्यम से हमारे सभी स्वजातीय बंधु जुड़े रहेंगे और उनके किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल होने के साथ ही उसका निवारण होगा। वरिष्ठ पत्रकार अजय जायसवाल ने कहा कि समस्त स्वजातीय बंधुओं का महासभा का आजीवन सदस्य बनना अति आवश्यक है। साथ ही प्रदेश प्रभारी अटल गुप्ता ने कहा कि हर मण्डल पर एक मण्डल प्रभारी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 27 मई को लखनऊ के रामाडा होटल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सुनिश्चित है जहां सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री विपिन जायसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला महामंत्री अनीता जायसवाल, उपाध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री विमल जायसवाल, नवीन जायसवाल, मनोज गुप्ता, आलोक जायसवाल, अन्नू जायसवाल, सुधा जायसवाल, रेखा जायसवाल, श्रवण जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, बीएचयू के डा. यूपी शाही, डा. विकास जायसवाल, सीए ब्रजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल जमनियां, जौनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल, वर्तमान जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, संगठन मंत्री रूपेश जायसवाल, संगीता जायसवाल, चन्द्रशेखर जायसवाल, केके जायसवाल, अजयनाथ जायसवाल, राजेश जायसवाल, महेश जायसवाल, राखी जायसवाल सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत करते हुये चिकित्सक दम्पत्ति डा. मनीष चौधरी व लीजा चौधरी ने कहा कि समाज के हर निचले स्तर के जरूरतमंदों के लिये हम पति-पत्नी सदैव खड़े हैं। अन्त में प्रदेश महामंत्री विपिन जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 1502345438357668719

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item