पूविवि में कर्मचारियों का अनशन जारी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 12 सूत्री मांगों को लेकर चल रहे कर्मचारियों के क्रमिक अनशन के तीसरे दिन गुरूवार को कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। संघ के उपाध्यक्ष शहनवाज खान के अलावा अन्य कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। संघ के महामंत्री डा0 स्वतंत्र कुमार ने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के बजाय तानाशाही कर रहा है। जब तक 12 सूत्री मांगों को नहीं मान लेता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्ष अमलदार यादव ने कहा कि कर्मचारीयों की 12 सूत्री मांगे जायज है। लेकिन विवि के अधिकारी तानाशाही कर रहे हैं। दूसरे की बातों पर चल रहे है। लेकिन विवि कर्मचारी संघठन अधिकारीयों के इस रवैये से खफा है। कर्मचारी संघठन आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो रहा है। कर्मचारी संगठन ने आंदोलन को अंतिम तक जारी रखेगा। विवि के कर्मचारी हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेंगे। हमें कर्मचारी हित के लिए चाहे जो करना हो तैयार है। जानकारी के बाद भी विवि के अधिकारी संघ की समस्या का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। क्रमिक अनशन पर माला पहल पहनाकर रामसरन, रामयश मिश्रा, अजीत सिंह, अभयराम, उपाध्यक्ष शहनवाज खान को अनशन पर बैठाया गया। इस मौके पर राजेश गुप्ता, स्वामी नाथ, सुधीर, अनिल छांगुर आदि मौजूद रहे।

Related

news 5995615380005874389

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item