कोतवाल का बेटा बना कप्तान

जौनपुर। "पापा कहते है बड़ा काम करेगा " यह लाइन जिले के इस बेटे पर सटिक बैठती है। इस लाल का पिता पुलिस में कोतवाल थे उनके रिटार्यड होने के बाद बेटा कप्तान बन गया। यह खबर जिले में आते ही खुशियों की बरसात आ गयी है। हम बात कर रहे है महराष्ट्र पुलिस में नये एसपी बने गौरव सिंह की।
नगर से सटे रामनगर भड़सरा गांव के निवासी श्याम अवध सिंह पुलिस विभाग में एसआई बने। आगे प्रमोशन पाकर वे कोतवाल पद से रिटार्यड हो गये। उनका एकलौता पुत्र गौरव सिंह पढ़ने में शुरू से ही अव्वल था। उसकी पढ़ाई लिखाई लखनऊ और दिल्ली में हुई। गौरव पहले नारकोटिक्स विभाग अधिकारी बना। लेकिन उसके जीवन का मकसद आईपीएस अफसर बनने की थी। उसने  पढ़ाई जारी रखा था। जिसका परिणाम रहा कि दो वर्ष पूर्व उसका आईपीएस में चयन हो गया। टेªनिंग पूरी करने के बाद उसकी पोस्टिंग महाराष्ट्र के पालघर जिले में हुआ है। 

Related

news 5707948057077854561

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item