पूर्व मंत्री अयोध्या पाल का सपा कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
https://www.shirazehind.com/2018/07/blog-post_429.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मंत्री अयोध्या
पाल,पाल समाज जनचेतना के जागरूकता के तहत पहुंचे। पूर्व मंत्री वर्तमान
विधायक शैलेंद्र यादव 'ललई' समेत वरिष्ठ नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने
स्वागत किया।
पूर्व मंत्री अयोध्या पाल ने कहा समाजवादी पार्टी ने हमेशा
गाँव, देहात, पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों, बेरोजगारों की आवाज उठाई।
पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने
गरीब और पिछड़े लोगों को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारे ऐतिहासिक कदम उठाये।
पूर्व मंत्री ललई यादव संबोधन मे कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिलेश यादव ने सपा सरकार में जो काम किये, उसे लोग आज भी याद करते हैं।
कोई उन पर एक इल्जाम तक नहीं लगा पाया। गाँव, देहात और पिछड़ों के लिए
उन्होंने जो काम किये, उससे एक उदाहरण पेश हुआ। आज़ादी के बाद कोई ऐसी सरकार
नहीं हुई जिसने 22 महीने में 300 किलोमीटर की सड़क बनाई हो जिस पर फाइटर
प्लेन उतरते हों। असली भारत गाँव में बसता है और अखिलेश यादव आज भी उनके
नेता हैं। भाजपा सरकार के हाल लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। भाजपा का
नफरत फैलाने वाला इतिहास रहा है। समाज को विभाजित करने का प्रयास हो रहा
है। प्रदेश का किसान, व्यापारी, छात्र नौजवान व महिलायें परेशान हैं। आये
दिन प्रदेश में बड़ी बड़ी घटनायें हो रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल
बहादुर यादव,राज बहादुर यादव, श्याम बहादुर पाल,हिसामुद्दीन,राम धारी
पाल,राजदेव पाल,डॉ अवध नाथ पाल,रामलाल पाल,डॉ.लक्ष्मीकांत यादव, राकेश
यादव, समेत पाल समाज के लोग बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

