अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने मनाया जन्मदिवस कार्यक्रम
https://www.shirazehind.com/2018/07/blog-post_728.html
जौनपुर।
मात्र 14 वर्ष की उम्र में ही देश के लिये अपने प्राणों को न्योछावर करने
का जज्बा रखने वाले, बनारस में संस्कृत की शिक्षा लेते हुये वहां के
छात्रों में भी आजादी की अलख जगाने वाले, मां भारती के अमर सपूत चन्द्रशेखर
सीताराम तिवारी से चन्द्रशेखर आजाद बने आजाद जी का जन्मदिवस
अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा मनाया गया। केराकत क्षेत्र के
उदयचन्दपुर आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर
माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसी क्रम में तमाम ब्राह्मण
भाइयों एवं बहनो ने संगठन की सदयस्ता ग्रहण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष
हिमांशु पाठक, नगर अध्यक्ष अशोक मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अंकित पाठक, जिला
महिला उपाध्यक्ष किरण मिश्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्जू पाठक, जिला
कोषाध्यक्ष विकास मिश्र, जिला महासचिव केराकत प्रतीक दुबे सहित तमाम
स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

