भाजपा ने रूपेश जायसवाल को बनाया महामंत्री
https://www.shirazehind.com/2018/07/blog-post_910.html
जौनपुर।
भारतीय जनता पार्टी शाहगंज इकाई में बड़ी उलटफेर करते हुये तमाम
कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी। कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज पाण्डेय की
अध्यक्षता में स्थानीय कस्बे के एक होटल में आयोजित बैठक में महामंत्री पद
के लिये रूपेश जायसवाल को चयनित किया गया। साथ ही पार्टी के लिये निरन्तर
सेवा देने वाले एवं युवा दिलों के धड़कन भुनेश्वर मोदनवाल को मण्डल
उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। इसी तरह शुभम अग्रहरि को सोशल मीडिया
प्रभारी की जिम्मेदारी देते हुये आशुतोष तिवारी को नगर मंत्री बनाया गया।
वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के महामंत्री अमित त्रिपाठी को सह संयोजक आईटी सेल
शाहगंज विधानसभा बनाया गया है। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

