ईदगाह के पास से 17 गोवंश बरामद, एक पुलिस हिरासत में
https://www.shirazehind.com/2018/08/17_22.html
खेतासराय (जौनपुर) बकरीद पर गोकशी की सूचना पर प्रशासन के हाथ-पांव
फूल गए। सोंगर ग्राम में मंगलवार की देर रात कई थानों की फोर्स ने छापेमारी
की। ईदगाह के समीप दो स्थानों पर बंधे 17 गोवंशों को कब्जे में ले लिया।
बकरीद पर बुधवार को गांव पुलिस छावनी में तब्दील रही। कई थानों की फोर्स ने
गांव में फ्लैग मार्च किया। वहीं संभ्रांतजन शांति व्यवस्था बनाए रखने
के सहयोग में लगे रहे।
सोंगर गांव स्थित ईदगाह के समीप बगीचा है। यहां रात्रि में कुछ गाय बंधी दिखाई पड़ी। इसके अतिरिक्त एक अन्य सूनसान स्थान पर कुछ और गाय बंधी होने की जानकारी मिली तो लोगों को इनके बकरीद पर कटने की शंका हुई। इसकी सूचना थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा को दी गई तो प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। माहौल खराब न की डर से रात में ही प्रशासन हरकत में आ गया। कई थानों की फोर्स ने दोनों स्थानों पर छापेमारी की तो यहां से 17 गोवंश बरामद हुए। इसमें 13 गाय व चार बछड़े शामिल थे। इसके बाद तनाव को देखते हुए वहां पर एक गाड़ी क्यूआरटी के जवान के अतिरिक्त खुटहन, सरपतहां, शाहगंज, महाराजगंज समेत कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई। देर रात ही मौके पर उप जिलाधिकारी शाहगंज और सीओ भी पहुंचे। आवश्यक जानकारी लेने के बाद मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। सुबह क्यूआरटी के जवानों के साथ पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च किया, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे। साथ ही अराजक तत्वों को भी संदेश दिया कि यदि माहौल खराब हुआ तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बरामद गोवंशों को गाय ग्रामीणों में सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। बीच रास्ते में ही खराब हो गई एसडीएम की गाड़ी