जगत नारायण तिवारी अध्यक्ष, ब्रजेश यादव महामंत्री चुने गये
https://www.shirazehind.com/2018/08/blog-post_268.html
जौनपुर। भारी गहमा गहमी के बीच आज कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ का चुनाव सम्पन्न हो गया। मतगणना के बाद जगत नारायण तिवारी अध्यक्ष, सै0 नजर हसन रिजवी उपाध्यक्ष,ब्रजेश यादव महामंत्री निर्वाचित घोषित किये गये।
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए आज सूबह नौ बजे ेसे मतदान शुरू हुआ। तीन बजे तक हुए मतदान में कुल 606 मतो में पांच सौ 91 मतदाताओ ने वोट डाला। चार बजे से मतगणना शुरू हुआ करीब सात बजे परिणाम घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए काटे की टक्कर में जगत नारायण तिवारी विजयी हुए। उन्हे कुल 277 वोट मिला जबकि घनश्याम सिंह 261 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर जीते नजर हसन रिजवी को 324 वोट मिला। दूसरे स्थान पर रहे शिव गोविन्द लाल के खाते में 257 मत आया। महामंत्री पद पर ब्रजेश यादव को 349 वोट दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले संजय सिंह को मात्र 155 मत मिला। संयुक्त मंत्री पद पर राजेश यादव, कोषाध्यक्ष पद पर शिव नारायण मिश्र,अडिटर पद पर राम आसरे पाल विजयी हुए।
यह चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी बरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र बहादुर सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी संतोष श्रीवास्तव की देख रेख में सम्पन्न हुआ।