बहुत हुआ नारी पे वार नही चाहिए मोदी सरकार : सत्यवीर सिंह
https://www.shirazehind.com/2018/08/blog-post_537.html
जौनपुर। युवा
कांग्रेस अध्यक्ष सत्य वीर सिंह के नेतृत्व मे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं
ने सूक्खीपुर में उत्तर प्रदेश देवरिया जिला के बालिका संरक्षण गृह मे
छोटी-छोटी बच्चियो का किये गये यौन शोषण,मानव तस्करी का विरोध में महिला
एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का पुतला फूंका और उनके स्तीफा
की मांग की।
इस मौके पर सत्यवीर सिंह ने कहा कि
भाजपा सरकार भारतीय संस्कृति की बात करती है,लेकिन भारतीय संस्कृति को
धूमिल करने मे सबसे बड़ी अग्रणी भूमिका निभा रही है।
हमारे
देश मे बेटियो को लक्ष्मी कहा जाता है,हमारी संस्कृति इनसे जोड़ी जाती
है,जब यही नही सुरक्षित है तो फिर हम संस्कृति सुरक्षा की बात कैसे कर सकते
है।4 सालो मे बलात्कार और हत्या की घटनाये तेजी के साथ बढी है,सरकार
रोजगार से लेकर महिला सुरक्षा,किसानो की समस्याएँ,नौजवानो को रोजगार देने
जैसे हर मोर्चे पर फेल नजर आ रही है।बस झूठे वादो के नाम पर लोगो को
बरगलाने के साथ उनका हक भी लूट ले रही है।
इसी क्रम
में बिहार के मुजफ्फरपुर के बालिका गृह मे लड़कियो के बलात्कार मे राज फाँस
होने पर त्वरित कारवाई करने के बजाय नीतिश सरकार बृजेश ठाकुर जैसे लोगो को
बचाने का प्रयास तीन महीने से कर रही थी,लेकिन विपक्ष के अन्दोलनो ने नीतिश
जी की चुप्पी को तोड़वाकर नीतिश जी की नैतिकता का पर्दाफाँस किया,और अब भी
समाजिक कल्याण मंत्री को बर्खास्त किये जाने के बजाय उसे बचाने का प्रयास
कर रहे है।अभी ये मामला चल ही रहा था कि यूपी के देवरिया मे अवैध बालिका
गृह मे बच्चियो के साथ उसी तरह का घिनौना कार्य किया जा रहा था,और सरकार के
लाख दावो के बाद भी ये किसी बड़े राजनितिक संरक्षण मे लड़कियो का शोषण कराया
जा रहा था।
जो बड़े ही शर्म की बात है कि योगी जी के गृह जनपद के बगल मे इतना बड़ा कुकर्म चल रहा था और सरकार को पता ही नही था
मोदी योगी ने इस देश के तमाम महिलाओ से माफी माँगनी चाहिए और रीता बहुगुणा जोशी को इस्तिफा देना चाहिए।
इस
मौके पर फहीम जावेद, नीरज राय, नवनीत सिंह, साजिद मानू, विशाल सेठ,
मोहम्मद मूगीश, अविनाश विश्वकर्मा, मोहम्मद आसिफ, प्रदीप प्रजापति ,मोहम्मद
जुनेद, मोहम्मद आरिफ, सिद्धार्थ साहू, मोहम्मद दानिश ,संदीप मौर्या सहित
दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।