अटल की अस्थि कलश यात्रा की रूप रेखा बनी
https://www.shirazehind.com/2018/08/blog-post_556.html
जौनपुर । भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई, जिसमे भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश यात्रा के संदर्भ में रूप रेखा तय की गई। बताया गया कि उक्त यात्रा 21 अगस्त को लखनऊ से चलकर जनपद की सीमा में मुंगराबादशाहपुर के इटहरा तथा बदलापुर के हरिहरपुर अपराह्न 3बजे प्रवेश करेगी,सुल्तानपुर के तरफ से आने वाली अस्थि कलश यात्रा सिंगरामऊ, बदलापुर, धनियमऊ, नौपेड़वा, बक्शा,शंभुगंज ,लखउवा, नईगंज, पालटेक्निक चैराहा, ओलंदगंज,चहारसू चैराहा, कोतवाली,के रास्ते नगर पालिका के मैदान में पहुचेगी जंहा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।।इसी तरह प्रतापगढ़ से आने वाली अस्थि कलश यात्रा इटहरा, मुंगराबदशपुर, सतहरिया, पवारा, कुँवरपुर, मछलीशहर, बड़ेरी, अरुआवा, बेलवां, मड़ियाहूं, जमालापुर, रामपुर,पचवल होते हुए भदोही चली जायेगी । स्थलों पर अस्थि कलश पर जनमानस द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया जायेगा, 22 अगस्त को सुबह 9 बजे जौनपुर से चलकर अस्थि कलश यात्रा महरुपुर, शंकरगंज,सिरकोनी, जलालपुर,त्रिलोचन बाजार, मकरा चैराहा के रास्ते वाराणसी जाएगी । प्रतापगढ़ से चलकर आने वाली अस्थि कलश यात्रा प्रमुख जिला महामंत्री संदीप तिवारी,सह प्रमुख भूपेंद्र सिंह एवं विधानसभा प्रमुख सतीश दुबे, ब्रह्मदेव तिवारी,डॉ अजय सिंह एवं सुल्तानपुर से चलकर आने वाली अस्थि कलश यात्रा प्रमुख जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, सह प्रमुख जिला मंत्री मनोज दुबे, विधानसभा प्रमुख पंकज मिश्रा,सुनील सिंह,नीरज सिंह बनाये गए है।

