बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे अटल

जौनपुर। जज कालोनी में सरजू प्रसाद शास्त्री सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई विश्व युद्ध के पहले सर्वमान्य नेता थे। इस युग के अजात शत्रु थे। पं. रामकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि भले ही वे भारतीय जनता पार्टी में कार्यरत थे किंतु उनके अंतर्मन में एक समाजवादी व्यक्तित्व छिपा हुआ था। किसी भी गलत कार्य का समर्थन उन्होंने कभी नहीं किया।  सभाजीत त्रिवेदी प्रखर ने कहा कि अटल जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक राजनेता के साथ-साथ एक कुशल पत्रकार, सफल कवि और ओजस्वी वक्ता थे। उन्हें इस देश से सच्चा प्यार था। इस मौके पर आदित्य प्रसाद उपाध्याय, नंद किशोर सिंह, विनोद कुमार, छाया देवी, मोहन पांडेय, सिद्धनाथ पांडेय दिनकर आदि उपस्थित रहे।

Related

news 1270117772519411240

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item