ग्राम स्वराज मंच ने निकाला पर्यावरण यात्रा, लोगों को किया जागरूक

जौनपुर। ग्राम स्वराज मंच के तत्वावधान में दो दिवसीय पर्यावरण जनजागरण यात्रा व जनसभा टीडी कालेज के व्यायामशाला में आयोजित हुआ। इस मौके पर एकल विद्यालय के सभी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कहा गया कि सभी अपने घर एवं गांव में अधिक से अधिक पौधरोपण करें। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि दिलीप कुमार भाग संयोजक काशी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सभी का कर्तव्य है। इस बरसात के समय में अधिक से अधिक पौधरोपण की जरूरत है। सभी का धर्म है कि पर्यावरण की रक्षा करें। मुख्य वक्ता राघवेन्द्र सैनी ने कहा कि गांव के सामाजिक स्थान पर पीपल का वृक्ष लगाना चाहिये। एकल अभियान द्वारा 70 हजार पौधरोपण किया जायेगा। नदियों को कम्पनी, बड़े नगरोें की गन्दगी रसायनिक तत्व से मुक्त कराना चाहिये। नदियों का पानी समुद्र में जाता है। समुद ही वर्षा का केन्द्र होते हैं। इस दौरान अरविन्द पटेल जिला महासचिव ग्राम स्वराज मंच को जिला संयोजक घोषित किया गया जिसके बाद अरविन्द पटेल ने कहा कि जिले के 600 गांवों में पौधरोपण का कार्य हो रहा है। वृक्ष जीवन के लिये संजीवनी है। सदियों से ऋषियों ने मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों के लिये पेड़-पौधों को लगाकर उनकी पूजा अर्चना शुरू किया। सनातन धर्म में पीपल, नीम आदि की पूजा इसलिये की जाती है कि यह पेड़ मानव जीवन के साथ आक्सीजन के रूप में संजीवनी प्रदान करते हैं। इस दौरान व्यायामशाला में वृहद रूप से पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद प्रकाश व संचालन सतीश चन्द गौड़ ने किया। इसके बाद जनजागरण यात्रा निकालीगयी जो टीडी कालेज से चलकर जेसीज चौराहा से पुनः टीडी कालेज पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस अवसर पर रमाशंकर यादव, धर्मेन्द्र, कामता प्रसाद, नन्दनी, अर्चना मौर्या, प्रमिलाख, नीलम, सुनीता, रेनू, सुमन पाल सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Related

news 1660839632356334772

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item