पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव को ससुराल वाले ने जिन्दा फूंका, हालत नाजुक

जौनपुर। पूर्व राज्यमंत्री व सपा नेत्री संगीता यादव कल रात संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह से जल गयी है। उन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां पर उनकी हालत नाजुक देखते हुए प्राईवेट हास्पिटल के रेफर कर दिया गया।
संगीता की जेठान ने सास-ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि संगीता को कमरे में से बुलाकर उनका हाथ बांधने के बाद मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दिया। चीख पुकार सुनकर मेरी नींद खुली तो मैने किसी तरह से आग बुझाकर अस्पताल ले गयी। सपा नेत्री के जलने की खबर मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव , सपा नेत्री पूनम मौर्या , शिक्षक नेता संतोष सिंह समेत भारी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहीं संगीत यादव का मायका मछलीशहर थाना क्षेत्र के कताहित गांव में है। 2016 में इनकी शादी बड़े धूमधाम से बदलापुर थाना क्षेत्र के विठुआ कला निवासी दुर्गेश यादव पुत्र जयनाथ यादव से हुई। इस शादी में सपा नेता शिवपाल यादव समेत तमाम दिग्गज भी शामिल हुए थे।

संगीता अपने पति के साथ लखनऊ में रहती हैं। तीन दिन पूर्व अपनी ससुराल विठुआ कला में आई थीं। बताया जाता है कि पति और पत्नी के बीच हमेशा विवाद रहता था। पारिवारिक विवाद को लेकर तीन दी पूर्व ससुराल में पंचायत भी हुई थी।

जिला अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए संगीता ने सास-ससुर और पति पर आरोप लगाया। कहा कि बीती रात वह कमरे में सो रही थीं तो उसे बुलाया गया। जबरदस्ती हाथ बांधने के बाद मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दिया। चीख पुकार सुनकर जेठानी दोड़कर नीचे से आई और अस्पताल में भर्ती कराया।

फिलहाल मामले को लेकर माहौल गरम है। अस्पताल में नेताओं का जमावड़ा लगा है। मामले में बदलापुर पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद तत्काल डायल 100 मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पीड़िता की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।  

Related

news 4387672613603089804

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item