भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का हुआ पुनर्गठन

जौनपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रियाजुल हसन ने मोर्चा की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। इसके साथ ही नयी कार्यकारिणी का गठन करते हुये घोषणा भी कर दिया। घोषणा के अनुसार मोहम्मद अजहर गुलाब जिला उपाध्यक्ष, तहसीन हैदर नजमी जौनपुरी जिला महामंत्री, सादिक रजा जिला मंत्री, सै. सैफ अब्बास जिला मंत्री, सै. बादशाह रिजवी जिला मंत्री/मीडिया प्रभारी, सै. मेराज हैदर नगर अध्यक्ष बनाये गये। जिला उपाध्यक्ष अजहर गुलाब के आवास पर रविवार को हुई गठन व घोषणा कार्यक्रम में एक स्वागत समारोह का आयोजन हुआ जहां उपस्थित लोगों ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 4918839316885010362

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item