अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इब्राहिमाबाद में आयोजित हुई सुलेख व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता।।

           
          सिकरारा (जौनपुर)। इब्राहिमाबाद अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय बलिका दिवस पर गुरुवार को बढ़ौना न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की सुलेख तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव ने सफल प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने  कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं। उन्होंने बच्चों की बुद्धि लब्धि की तारीफ़ करते हुए शिक्षकों की भू मिका की भी सराहना की। कहा जहाँ एक ओर समाज में सरकारी स्कूलों की स्थिति का लोग गलत आंकलन कर रहे हैं वहीं इस तरह के विद्यालय समाज में फैली भ्रांतियों को समाप्त करने में सक्षम हैं। यह कार्यक्रम एक बेहतर नमूना है।  कार्यक्रम के प्रारम्भ में  मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन अर्चन किया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नृत्य नाटिका देश गान लोक गीत लोक नृत्य का मनमोहक प्रस्तुति दी। बालक बालिकाओं ने योगाभ्यास  की सुंदर प्रस्तुति दी।विद्याल के प्रभारी व् एन पी आर सी सुनील सिंह ने विद्यालय परिवार की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। बेहतर कार्य करने के लिये मुख्य अतिथि द्वारा माधुरी जायसवाल, नन्दिनी मौर्य, चंदा यादव, मीना सिंह, दीपमाला जायसवाल तथा ए बी आर सी सुशील उपाध्याय को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला ध्यक्ष डॉ अमित सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव , कुँवर दरोगा सिंह, मृतुन्जय सिंह, रीना सिंह, अमरावती पाल ने विचार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से मुकेश यादव  विनोद उपाध्याय प्रमोद तिवारी शैलेश चतुर्वेदी अनुपम श्रीवास्तव दुर्गा शंकर राय ,विजय पाल, रंजीत चौधरी रहे। संचालन राष्ट्रपति पुर स्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने किया।

Related

news 3162391354491016544

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item