राम विलाप देख दर्शकों की आंखें हुई नम

जौनपुर। ऐतिहासिक श्री  रामलीला समिति हुसैनाबाद के तत्वावधान में बुधवार की रात   लक्ष्मण शक्ति, का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला मंचन  में  लक्ष्मण शक्ति के दृश्य में मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने पर रामादल में खलबली मच जाती है। राम सेना शोक में डूब जाते हैं। प्रभू राम ने हनुमान को सुषेन वैध द्वारा बताए गये द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। राम का विलाप देख दर्शकों के आंखों से आंसू छलक गये एवं लोग भाव-विभोर हो गये। हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर लौटते ही रामादल में खुशी की लहर छा गयी। फिर सुषेण वैद्य के उपचार के बाद लक्ष्मण को होश आ जाता है और रामा दरबार में खुशी की लहर दौड़ जाती है। लोग श्री राम का जयकारा लगाने लगते हैं जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।
राम की भूमिका अनंत श्रीवास्तव , लक्ष्मण साहिल श्रीवास्तव, मेधनाथ गंगन तिवारी, और हनुमान का पाठ गुंजन श्रीवास्तव ने किया।

Related

news 901837195212607261

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item