देश के विकास में महिला कृषको की अहम भूमिका

 महिला किसान दिवस पर महिलाएं हुई सम्मानित
जौनपुर : अन्तराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के मौके पर सोमवार को कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा में महिला किसान दिवस के रूप में मनाया गया। जहाँ कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सात महिलाओं को सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम समन्वयक डॉ0 सुरेश कुमार कन्नौजिया ने कहा कि किसी भी देश के विकास में ग्रामीण महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं । घर गृहस्थी के सारे कार्य महिलाएं ही करती हैं, राष्ट्र के निर्माण एवं समाज के विकास के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना समय की मांग है।
डॉ0 सन्दीप ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी आज खेती , बागवानी , पशुपालन, मुर्गी पालन आदि में साठ प्रतिशत से भी ज्यादा है जब तक महिलाओं का विकास नही होगा तब तक सभी का विकास संम्भव नही है। डॉ0 नरेंद्र रघुवंशी ने पशुओं के रख रखाव एवं वेहतर दुग्ध उत्पादन की तकनीकी जानकारी दिया। डॉ0 सोमेन्द्र सिंह ने रवी फसलों की उन्नति तकनीक की जानकारी दी। गोष्ठी को जिला वित्तीय साक्षरता सलाहकार चंद्र भूषण मिश्र , एनजीओ की संध्या सिंह, एडीओ एजी चन्द्रिका यादव ने भी महिलाओं के विकास के लिए स्वयं सहायता समूहों के गठन के लिए जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील महिला कृषक संध्या सिंह तथा संचालन विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि डॉ0 रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर गेना देवी , कमला देवी, नगीना , मंजू, माला सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।
सम्मानित होने वाली 1 - दुर्गा मौर्या 2- सविता सिंह 3 -  रंजना सिंह 4 - गुड़िया यादव 5 - नीलू यादव 6 - उषा सिंह 7 - संध्या सिंह।

Related

news 4536514623300456069

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item