शाहगंज में धूमधाम के साथ मना मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
https://www.shirazehind.com/2018/11/blog-post_371.html
जौनपुर। शाहगंज रोडवेज स्थित अवधप्लाजा होटल पर ब्लाक प्रमुख
मनोज यादव के उपस्थित में मुलायम सिंह यादव का 80 वाँ जन्मदिन धूमधाम से
मनाया गया। समाजवादी पार्टी के सरंक्षक के जन्म दिवस के अवसर पर
कार्यकर्ताओं ने केक काटा। और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में जाकर मरीजों को
फल वितरित किए। उनके दीर्घायु होने की कामना किया।
कार्यक्रम में मनोज यादव गल्लू ने कहा कि व्यक्ति महान नहीं
होता, बल्कि उसका विचार महान होता है। कहा कि सपा संरक्षक ने पूरे देश में
समाजवाद की अलख जगाई है। वही विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव ने कहा कि
नेता जी ने गरीबों की आवाज को बुलंद किया है।
इस दौरान शाहगंज ब्लाक प्रमुख मनोज यादव 'गल्लू', विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव,सैयद उरूज,पिंटू खान,अब्दुल्ला पहलावान,राम आसरे, जसीम,जैगम अब्बास,नौमान अहमद,चंदू प्रधान, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
इस दौरान शाहगंज ब्लाक प्रमुख मनोज यादव 'गल्लू', विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव,सैयद उरूज,पिंटू खान,अब्दुल्ला पहलावान,राम आसरे, जसीम,जैगम अब्बास,नौमान अहमद,चंदू प्रधान, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।

