जनपद से पांच हजार निरंकारी जायेंगे हरियाणा
https://www.shirazehind.com/2018/11/blog-post_378.html
जौनपुर। संत निरंकारी मिषन का आध्यत्मिक जागृति का अद्भुत आयोजन 71 वाॅ निरंकारी संत समागम’ निरंकारी सद्गुरू माता सुदीक्षा सविन्दर हरदेव महाराज की छत्रछाया में 24, 25 एंव 26 नवम्बर आयोजित किया जाना निष्चित हुआ हैं इस समागम में भाग लेने के लिए जनपद से 5 हजार निरंकारी भक्त रिजर्व बसो व ट्रेनों से समागम में जा रहे है। जिले में निरंकारी मिषन के हर ब्रांचो से प्राप्त की गयी जानकारी के आधार पर सूचना मिषन के स्थानीय मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने दी है। बताया कि यह समागम अनेकता में एकता का साकार रूप होगा जो सत्य पर आधारित होगा। इस संत समागम का प्रमुख आकर्षण प्रतिदिन सत्संग, प्रवचन, निरंकारी प्रदर्षनी, सेवादल रैली व कवि दरबार होगा।

