महिलायें अब पुरूषों के बराबर समाज में खड़ी है : उषा मौर्य

 जौनपुर। प्रभारी जिलाधिकारी  गौरव वर्मा की अध्यक्षता में नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में एल0ई0डी0 स्क्रीन के माध्यम से लखनऊ में आयोजित शुभारम्भ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उपस्थित प्रदेश  मंत्री महिला मोर्चा  उषा मौर्य ने सम्बोधित करते हुये कहा कि आज केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण हेतु तमाम योजनायें संचालित की जा रही थीं। इतनी योजनओं का संचालन अब तक स्वत्रन्ता के बाद कभी नहीं हुआ था। महिलायें अब पुरूषों के बराबर समाज में खड़ी होकर कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही हैं। मेनिका सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि यहॉ उपस्थित महिलायें वास्तव में सशक्त हैं तथा हमारी जो बहने गॉव में रहती हैं उनके पास जाकर भारत एवं राज्य सरकार की जानकारी देते हुये उन्हे लाभान्वित होने वाले योजनाओं से लाभान्वित करा देना है। इस हेतु प्रशासन का सहयोग करने हेतु भा0ज0पा0 की महिला वॉलन्टियर्स का पूर्ण सहयोग प्रदान करने पर बल दिया। कार्यक्रम की क्षेत्रीय मंत्री, महिला मोर्चा डा0 अन्जना श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने में एक बड़ा कदम होगा कि महिलाओं को सरकार की संचालित योजनओं की जानकारी के साथ ही उनके लिये बनाये गये कानूनों एवं वित्तीय साक्षरता की भी जानकारी दी जाय, जिससे महिलायें आर्थिक स्वालम्बन पाते हुये अपने परिवार में भी सहयोग दे सकेगीं और हम खुशहाल भारत बना सकेगें।
 लाइव प्रसारण के साथ ही प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सशक्तीकरण संकल्प अभियान में ब्लाक संयोजकों को विस्तृत रूप से अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी किये गये, साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की संचालित योजनओं के साथ ही लीगल एवं वित्तीय लिट्रेसी के सम्बन्ध में भी महिलाओं को व्यापक रूप से जानकारी प्रदान की जायेगी। इस कार्य में स्वयं सेवी संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं भारतीय जनता पार्टी के महिला वॉलन्टियर्स का भी सहयोग लिया जायेगा।
        समारोह में उपस्थित महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर लायर मनोज वर्मा द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित कानून के विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने भी नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान पर विस्तृत चर्चा करते हुये कार्यक्रम के चार चरणों की रूप रेखा प्रस्तुत की तथा ग्राम स्तर की कमेटी किस तरह से कार्य करेगी उस पर भी चर्चा की गयी। जिला कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द दयाल, नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम में आये हुये प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि नारी सशक्तीकरण में एक बहुत बड़ा भाग महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाना होगा, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि जनपद जौनपुर को नारी सशक्तीकरण संकल्प माह में हर परिवार को इस स्तर से जागरूक/परामर्श उपलब्ध करायेगें कि परिवार कुपोषण से सुपोषण की तरफ बढ़ने लगें और जनपद जौनपुर कुपोषण मुक्त हो। इस हेतु हमारे बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं ऑगनवाड़ी कार्यकत्रियॉ नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान हेतु जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अथक प्रयास करते हुये कार्यक्रम को सफल बनायेगी। 
     जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग भी अग्रणी भूमिका निभायेगा। जनपद में दो महिला खण्ड शिक्षा अधिकारी हैं एवं महिला शिक्षिकाओं द्वारा इस अभियान के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग किया जायेगा।
  कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आर0पी0मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी सुनील कुमार कनौजिया, महिला समाख्या की कार्यकत्रियॉ एवं प्रभारी उषा देवी, बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय, पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति संजय उपाध्याय, क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा, भा0ज0पा0, डा0 अन्जना श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा डा0 अन्जू पाठक, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं समस्त मुख्य सेविकायें जनपद-जौनपुर, समस्त कर्मचारी जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ ही ऑगनवाड़ी कार्यकर्तियॉ, आशा, ए0एन0एम0, महिला शिक्षिकायें, महिला सफाई कर्मी एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी द्वारा किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अन्त में सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुये अध्यक्ष महोदय की अनुमति से कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी। 

Related

news 5642468503920052349

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item