जश्न-ए-यौमुन्नबी पर हो रही जोरदार सजावट

जौनपुर। जश्न-ए-यौमुन्नबी का पर्व बुधवार को को धूम धाम से मनाया जाएगा। इस मौके को यादगार बनाने के लिए पूरे शहर में जगह जगह भव्य सजावट की जा रही है। अटाला मस्जिद से लेकर शाही किला, चहारसू, हरलालका रोड, कशेरी बाजार, ओलंदगंज, मछलीशहर पड़ाव, शाही ईदगाह आदि स्थानों पर आकर्षक झालरों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाने का काम अंतिम चरण में हैं।  सजावट के लिए अलग अलग कमेटियों को जिम्मेदारी दी गई है।  मरकजी सीरत कमेटी के पदाधिकारियों ने सजावट और तैयारी का जायजा लिया। मरकजी सीरत कमेटी के संरक्षक पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, सदर मजहर आसिफ, नायब सदर शकील मंसूरी, अनवारुल हक गुड्ड़ू समेत कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने अटाला मस्जिद से लेकर शाही ईदगाह के बीच जगह जगह की गई सजावट का जायजा लिया। मरकजी सीरत कमेटी के संरक्षक अफजाल अहमद ने बताया कि 21 नवंबर की शाम को विभिन्न अंजुमन व अखाड़ों की ओर से जूलस मदहे सहाबा शाही ईदगाह से निकल कर अपने कदीमी रास्तों से होते हुए भोर में अटाला मस्जिद पहुंचेगा। जहां जूलूस जलसे में बदल जाएगा। इस मौके पर सभी मस्जिदों व मदरसों को भी सजाया गया है। इस मौके पर शाही ईदगाह कमेटी के सदर मिर्जा दावर बेग व सेक्रेटरी मोहम्मद सोएब अच्छू खां ने तमाम आए हुए अराकिनो का खैर मकदम व स्वागत किया है।

Related

news 250400582986456587

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item