विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मालिकानपुर गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना गुरूवार की है तथा वजह पति पर अवैध सम्बन्ध के शक का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विनोद कुमार की शादी एक वर्ष पहले ही ग्राम बतनैती थाना पंवारा निवासी गायत्री 20 वर्ष से हुई थी। गुरूवार की तड़के सुबह विनोद शौच निवृत्त के लिये घर से बाहर गया। थोड़ी देर बाद जब वह घर में आया तो देखता है कि गायत्री गाटर में लगे हूक के सहारे साड़ी के फंदे फांसी के सहारे लटकी हुई है। उसने शोर मचाया तो लोग मौके पर जुट गये। इसके बाद पुलिस व मृतका के माता-पिता को सूचना दी गयी जबकि माता-पिता दिल्ली से आ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश नीचे उतरवाया और लाश को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक कोई मामला पंजीकृत नहीं हुआ था।

Related

news 3297813157775264688

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item