पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष , तीन घायल
https://www.shirazehind.com/2018/11/blog-post_684.html
जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के बसेरवां गांव मे पुरानी रंजिश को लेकर
रविवार की सुबह कुल्हाड़ी से हमला कर एक ही घर के तीन लोगों को घायल कर दिया
गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया गया
है।
पिछले साल 22 अक्टूबर को उक्त गांव के घनश्याम के दादा रामराज सरोज और चाचा श्याम सरोज की पड़ोसियों ने विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। चार माह पूर्व पड़ोसियों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर घनश्याम को जेल भेजवा दिया था। इससे घनश्याम बदले की आग में जलने लगा। रविवार की सुबह करीब छह बजे घनश्याम पड़ोसी रमा शंकर सरोज से कहासुनी करने लगा। इसी दौरान घनश्याम ने रमा शंकर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह घायल होकर गिर पड़े। पास में ही बर्तन साफ कर रही उसकी पुत्री प्रीति शोर मचाने लगी तो हमलावर ने उसे भी कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राजू पुत्र मक्खन सरोज को भी कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। घटना से गांव में दहशत फैल गई। लोगों के जुटने पर उसने घर में घुसकर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। लोगों दरवाजा बाहर से बंद कर यूपी-100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष अवधनाथ को दी। थानाध्यक्ष सदल-बल घटनास्थल पर आ गए। पुलिस ने घर को चारो तरफ से घेरकर घनश्याम को बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। घायलों को पुलिस ने सीएचसी मछलीशहर पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया।