सत्यवीर सिंह बनाये गए लालगंज लोकसभा के प्रभारी
https://www.shirazehind.com/2018/11/blog-post_700.html
जौनपुर। पार्टी कार्यालय पर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव नीरज राय की
अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के
शीर्ष नेतृत्व को धन्यबाद ज्ञापित किया गया।
बैठक को
संबोधित करते हुए नीरज राय ने कहा कि सत्यवीर सिंह एक उर्जावान व पार्टी के
समर्पित कार्यकर्ता है और पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने सत्यवीर सिंह पर
विश्वास जताते हुए जो ज़िम्मेदारियां सौंपी है उस पर खरा उतरने का कार्य
करेंगे । उन्होंने कहा कि सत्यवीर सिंह युवाओं का नेतृत्व करते हुए कई बार
जेल गए और कई फर्जी मुकदमे शासन प्रशासन की मिलीभगत से उनके ऊपर लादे गए
लेकिन कभी भी हार नहीं मानी और जनहित की लड़ाई को निडर होकर लड़ते रहे
उन्होंने कहा हमें आशा और उम्मीद है सत्यवीर सिंह के प्रभारी नियुक्त किए
जाने के बाद लालगंज लोकसभा क्षेत्र में यूथ कांग्रेस को बड़ी
मज़बूती मिलेगी और वहां के युवाओं में एक नई जान फूंक कर उनकी लड़ाई को
आगे बढ़ायेंगे। जिससे कांग्रेस पार्टी को भी मज़बूती मिलेगी उन्होंने आगे
कहा कि 2019 की लड़ाई युवाओं के कंधे पर ही देश का युवा ही निर्णायक भूमिका
अदा करेगा जिसे समझते हुए कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व युवाओं को आगे
बढ़ाकर उनकी राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है
चूंकि देश में 60% युवा हैं इस लिए युवाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित
करना भी आवश्यक है इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव ऋषिकेश सिंह
विपिन वर्मा जय मंगल यादव मोहम्मद अफजाल विकास सिंह आशू कार्तिक सिंह सूर्य
प्रकाश यादव अश्वनी सिंह सुशांत सिंह राजीव निषाद मोहम्मद मूवीस राजू
गुप्ता चिंटू सिंह अनंत श्रीवास्तव यशस्वी सिंह विशाल सेठ अमन अग्रहरी सहित
दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

