भाजपा ने उषा मौर्या को सौपी राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी की जिम्मेदारी




अमेठी। सपा सरकार में सत्ता शासन से लड़ाई लड़कर अपनी जमीन वापस लेने वाली जौनपुर की निवासी व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री उषा मौर्या को अब पार्टी ने अमेठी के सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के क्षेत्र की जिम्मेदारी सौपा है। यह नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद उषा मौर्या ने कमान सम्भाल लिया है। प्रभारी बनाये जाने के बाद रविवार को पहलीबार जिले में आयी उषा मौर्या का स्थानीय बीजेपी नेताओ और कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। जिला प्रभारी ने पार्टी कार्यालय पर मण्डल,सेक्टर और बुथ पदाधिकारियों के गठन सम्बधित समीक्षा बैठक की। बैठक में गठन संतोष जनक मिला। उसके बाद उषा ने पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां पर गठन नही किया गया वहां पर जल्द से जल्द गठन करके संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जाय। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपमा सरोज ,क्षेत्रिय प्रभारी अल्का सरोज, जिलाध्यक्ष आशा बाजपेयी समेत अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रही।


Related

politics 2812274027145000218

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item