नेताजी की पहचान है संघर्ष और अनुशासन:पारसनाथ यादव

  जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व  सपा संरक्षक मुलायम सिहं यादव के  जन्म दिवस के मौके पर 22 नवम्बर से  दो दिवसीय उत्सव के रुप में सपाईयों ने मनाना शुरु किया ,इसके तहत पूर्व मंत्री एवं मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव के विधानसभा मल्हनी मे युवाओं ने नेताजी के 80 वे जन्म दिवस पर 80 किमी साईकिल चलाई। सुबह 9 बजे से  बरईपार बाजार में साईकिल यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे  विधायक पारसनाथ यादव , विशिष्ट अतिथि के रुप मे जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव शामिल हुये ,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने और संचालन जिला उपाध्यक्ष सोचनराम विश्वकर्मा ने किया। साईकिल यात्रा का नेतृत्व युवा सपा नेता लकी यादव ने किया साईकिल यात्रा बरईपार,गोदाम,शेरवा,रीठी,ककोहियां ,बबुरा,बेलापार,नौपेडवा,हैदरपुर , होते हुये तेजीबाजार चौराहे पर पहुची जहा नेताजी सुबाश चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये और फिर साईकिल यात्रा मल्हनी के दर्जनों गांव होते हुये बर्जी मे सपा नेता अशोक नायक के घर पर समापन हुआ। समापन कार्यक्रम मे युवा नेता लकी यादव ने सभी को आभार प्रकट किया इस साईकिल यात्रा मे आर.बी.यादव,पवन यादव,संघर्ष यादव,आशीष यादव,प्रज्जवल, रामधारी पाल,दिवाकर यादव,धर्रामराज यादव ,बच्चा यादव रामजश,मो०इब्रान,सहित हजारों समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item