अटल बिहारी बाजपेयी की 95 वीं जयंती पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 95 वीं जयंती पर तिलकधारी महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा   दो दिवशीय संगोष्ठी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 विनोद कुमार सिंह ने बाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।ऐसे कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों के उत्थान तथा विचारों को परिवर्तित करने के लिए किआ गया। प्रथम दिन के लिए संगोष्ठी का शीर्षक 21 वीं सदी में महिला सशक्तिकरण में आई सी टी की भूमिका तथा दूसरे दिन का शीर्षक ष्राष्ट्रवाद से बड़ा कोई धर्म नही। निर्धारित किया गया।  कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं का इस संगोष्ठी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना ये प्रदर्षित करता है कि महिलाएं बहुत तेजी से सशक्त हो रही हैं और कॉलेज परिसर में आयोजित ऐसे कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा हैं। इस अवसर पर आईक्योएसी के समन्वयक डॉ0 अरुण कुमार सिंह तथा महाविद्यालय परिवार के डॉ०रामजी पाठक, डॉ0 हरीबक्स, डॉ0 मनोज कुमार, कुंवर शेखर, एस सी बिसोइ, आनंद चैधरी ने बाजपेयी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने किया।

Related

news 1706373884111417397

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item