छात्रवृत्ति के लिए दिया निर्देष
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_143.html
जौनपुर । जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्र,छात्राओं के आंनलाइन आवेदन पत्रो को सम्बन्धित शिक्षण संस्थान स्तर से लम्बित रखने का औचित्यपूर्ण कारण स्पष्ट आख्या के साथ उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया है। उन्होंने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यो, प्राचार्यो को निर्देशित किया है कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्र, छात्राओं के आंनलाइन आवेदन पत्रो को सम्बन्धित शिक्षण संस्थान स्तर से लम्बित रखने का औचित्यपूर्ण कारण से सम्बन्धित सूचना तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे उक्त आख्या ससमय प्रेषित की जा सकें अन्यथा की स्थिति में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्राचार्य, छात्रवृति नोडल अधिकारी का होगा।

