बेकरी की दुकान में चार लाख की चोरी

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एरियाना मोहल्ले में बीती रात चोरों ने एक बेकरी की दुकान के सामने का शटर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख 10 हजार नगद समेत चार लाख के सामान उठा ले गए। इस चोरी की घटना से व्यापारियों में भय के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष देखा जा रहा है। सूचना पाकर  पुलिस ने खोजी कुत्ते को बुलाकर सूरागरसी का प्रयास किया लेकिन इसमे ंसफलता नहीं मिल सकी। बताते हैं कि शाहगंज के जौनपुर रोड स्थित एराकियाना मोहल्ले में स्थित वेक किंग बेकरी है। रोज की तरह बेकरी मालिक कल रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर में चले गये। बुधवार की रात में ही चोरों ने बेकरी के दुकान के शटर का ताला तोड़कर गल्ले में रखा साढ़े तीन लाख नगद, बिस्कुट, बरतन समेत कुल चार लाख रूपये की चोरी कर ले गये। सुबह जब लोगों ने शटर खुला देखा तो बेकरी मालिक फैसल को सूचना दिया। फैसल दुकान पर पहुंचकर चोरी गये सामानों की जानकारी पुलिस को दिया। फैसल की दुकान में प्रतिदिन बेकरी के सामान लाखों रूपये की बिक्री होती है। बेकरी में इतनी बड़ी चोरी से पुलिस के होश उड़ गये। मौकेपर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। चोरी की खुलासा के लिए डांग स्कावयड की टीम को बुलाया गया है।

Related

news 6549327050200841633

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item