कोटे के निरस्तीकरण के विरोध में आमरण अनशन
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_214.html
जौनपुर। केराकत तहसील के कुसैला ग्राम के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर आमरण अनशन पर बैठे।ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान कोटेदार द्वारा खाद्यान्न की मनमानी ढंग से वितरण से ग्रामीण क्षुब्द हैं इस लिए हमने यह कदम उठाया। अनशन की अगुआई करने वाले विकलांग सुरेन्द्र मौर्या का कहना है कि ग्रामीणों का खाद्यान वर्तमान कोटेदार द्वारा गलत तरीके से व मूल्य से अधिक दाम पर वितरण किया जा रहा है। जिसमें कई मृतकों का भी नाम अभी तक काटा नहीं गया है, व उनके नाम से खाद्यान्न अभी तक उठाया जा रहा है। ऐसे कई आरोपों के निवारण के लिए ग्रामीण संबंधित अधिकारियों को इसकी शिकायत की पर अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ। सुरेन्द्र द्वारा बताया गया कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अधिकारियों का कहना है कि जांच के लिए भेजा गया है जल्द ही अधिकारीगण कोटे का निरीक्षण करेंगे पर अभी बहोत दिन बीत जाने पर और अपनी समस्या का निवारण न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने आमरण अनशन की ठानी और अपनी मांगों को लेकर दिव्यांग सुरेन्द्र मौर्य 10 लोगों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गयें।आमरण अनशन पर बैठने वालों में दिव्यांग सुरेन्द्र मौर्य,किशोरी राम,राम गोपाल मौर्य, लालचंद मौर्य, मिठाईलाल, गोरखनाथ यादव ,जगदीश,सत्य प्रकाश ,स्यामसुंदर,सरोज यादव रहे तथा विरोध प्रदर्शन जताने के लिए कई दर्जन ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

