आलू की फसल में लगा झुलसा रोग

जौनपुर। तापमान में गिरावट व आसमान में बादलों की दस्तक से आलू में झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है। कृषि वैज्ञानिक बताते हैं  कि इस समय अधिकतम तापमान 20-20 व न्यूनतम 6-7 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। झुलसा रोग का प्रकोप होने से आलू की पत्तियों पर भूरा, काला धब्बा बन जाता है, ये बाहर से अंदर की तरफ फैलता है। उन्होंने कहा कि यदि समय से रोग पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पूरा पौधा झुलस जाएगा। पत्तियों धब्बों के कारण काली पड़ जाती हैं और पौधों में भोजन बनना बंद हो जाता है। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को झुलसा रोग का प्रकोप होने पर सिचाई बंद करने की सलाह दी है। इसके अलावा मैंकोजेब 50 प्रतिशत या फेनामिडान 10 प्रतिशत नामक दवा तीन ग्राम प्रतिलीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने की सलाह दी है। दूसरा छिड़काव 12 से 15 दिनों के अंतराल पर किसान करें।

Related

news 1436428647372292879

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item