मुशरान जाफरी नगर सचिव मनोनीत
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_360.html
जौनपुर । शिराजे हिन्द की मशहूर अन्जुमन इंक्लाबे हुसैनी के
सेक्रेटरी मुशरान जाफरी को आज बहुजन मुक्ति पार्टी का नगर सचिव बनाया गया
है जिससे ज़िले में खुशी की लहर है । मुशरान जाफरी का मनोनयन बहुजन मुक्ति
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर जौनपुर के नगर अध्यक्ष ईसा
जौनपुरी ने करते हुए कहा कि मुशरान जाफरी के सचिव पद पर मनोनयन से निश्चित
रूप से पार्टी मज़बूत होगी । इस मौके पर नवमनोनित सचिव मुशरान जाफरी ने कहा
कि मेरा मकसद रहेगा कि गरिबो मज़लूमो और बेसहारा लोगो की आवाज़ बनकर बहुजन
मुक्ति पार्टी को मजबूत करू । साथ ही मिशन 2019 में पार्टी को अभूतपूर्व
सफलता दिलाने के प्रति संकल्पित रहूंगा ।
मुशरान जाफरी के मनोनयन पर प्रेस फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं
अन्जुमन इंक्लाबे हुसैनी के संरक्षक आरिफ हुसैनी , अन्जुमन इंक्लाबे हुसैनी
के अध्यक्ष नासिर हुसैन , क़ासिद हुसैन , अफसर हुसैन अनमोल , प्रभाष मौर्य ,
मोहम्मद रिज़वान , आक़िफ़ हुसैनी सहित हज़ारो लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त करते
हुए उन्हें बधाई दी है ।

