मुंबई में जौनपुर के रविकिशन और सुरेन्द्र त्रिपाठी को किया गया सम्मानित
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_225.html
मुंबई। गुरूवार को महाराष्ट्र के प्रसिध्द डालमिया पीजी कालेज प्रशासन द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम शिक्षा जगत से जुड़ी हस्तियां , फिल्मी सितारे और समाजसेवियों का सम्मानित किया गया। इस कड़ी में जौनपुर के मूल निवासी फिल्म अभिनेता रविकिशन और समाजसेवी सुरेन्द्र त्रिपाठी को भी सम्मान किया गया।
मुंबई महाराष्ट्र के प्रसिद्ध डालमिया पीजी कॉलेज में कॉलेज के ट्रस्टी गण,प्राचार्य और शिक्षक गण द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के महा मंडलेश्वर उमकान्ता नन्द सरस्वती ने भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन, हिंदी और भोजपुरी के फिल्म अभिनेता शिवम तिवारी , बिगबॉस सीजन 12 की चर्चित कलाकार, प्रख्यात संगीतकार प्रख्यात जसलीन मथारू, प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक केसर मथारू और जौनपुर के समाजसेवी सुरेद्र त्रिपाठी को अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह, नारियल, और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डालमियां कालेज के मुख्य ट्रस्टी/ चेयरमैन सम्मानित शरद रुइया ,सचिव सम्मानित कन्हैया लाल सर्राफ, प्राचार्य प्रोफेसर एन एन, उप प्राचार्यगण डॉ माधवी निघोसकर,डॉ भरत पंड्या डॉ सरस पांडेय, साथ ही अनुराग मिश्रा "प्रिन्स", विकास पांडेय, अरुण त्रिपाठी सहित सभी प्रोफेसर,शिक्षक छात्र छात्रायें और तमाम अतिथिगण उपस्थित थे।