तीन स्कूलों में लटका मिला ताला , तीन प्रधानाध्यापक निलंबित, दस का वेतन रूका

जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जांच में जहां तीन स्कूलों में ताला लटका मिला वहीं कई शिक्षक ड्यूटी से गायब रहे। रिपोर्ट पर बीएसए ने तीन प्रधानाध्यापकों को निलंबित और दस का वेतन रोकने का आदेश दिया। गैरहाजिर रहे आठ शिक्षामित्रों व अनुदेशकों पर भी गाज गिरी।
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों शिक्षकों व छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए डीएम के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी घुमंतू शिक्षकों कर्तव्यों के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। विद्यालय न आना, विलंब से आना पहले जाना उनकी आदत बन गई है। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज संजय कुमार यादव ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर का निरीक्षण किया। दोनों विद्यालय बंद मिले। बाहर छात्र गुरुजी के आने का इंतजार कर रहे थे। उनकी संस्तुति पर प्रधानाध्यापकों को निलंबित और तीन सहायक अध्यापक, एक परिचारक का वेतन और एक अनुदेशक, दो शिक्षामित्रों का मानदेय रोकने का आदेश दिया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय विथार में अनुपस्थित अनुदेशक का मानदेय रोका।
इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सिकरारा राजीव कुमार यादव के आकस्मिक जांच में प्राथमिक विद्यालय रत्तीपुर बंद मिला। लापरवाही में प्रधानाध्यापक को निलंबित और सहायक अध्यापक का वेतन रोकने का आदेश दिया। यहां भी दो शिक्षामित्रों का मानदेय रोका गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय समोपुर कला के प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षकों का वेतन रोका। प्राथमिक विद्यालय कलंदरपुर की जांच में गैरहाजिर शिक्षामित्र का वेतन रोका गया। खंड शिक्षा अधिकारी मंगरूराम मौर्य ने प्राथमिक विद्यालय कुरेथू का निरीक्षण किया। यहां भी गायब मिले सहायक अध्यापक संजय कुमार राय का वेतन रोका गया।

Related

news 6398225047601075899

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item