ललई ने विधानसभा में उठाया किसानों का मुद्दा

जौनपुर। प्रदेश के किसानों को उनकी मेहनत का फल दिलाने और उनकी समस्याओं के निदान के लिए विधायक ललई ने गुरूवार को मामला विधानसभा में उठाया।
विधायक ललई ने प्रश्न करतें हुए पूछा कि प्रदेश में जितने भी किसान का अनुदान पंजीकरण हुआ हैं, क्या उन्हें इसी वित्तीय वर्ष में अनुदानित करने का विचार करेंगे? दूसरा प्रश्न करतें हुए पूछा कि क्या अगले वित्तीय वर्ष में जितने भी आवेदन होंगे क्या उन सभी लोगों को शत प्रतिशत अनुदान देने पर विचार करेंगे? आगे पूछा कि इस योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कितने किसानों को लाभांवित किया गया। आगे सवाल करतें हुए पूछा कि पूरे प्रदेश में जनपदवार कितने किसान को लाभांवित किया गया? ललई यादव के प्रश्नो का जवाब कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिया। श्री यादव ने कहा आज किसान त्रस्त हैं, गरीब हैं, बहुत दबाव में हैं, उनके साथ भद्दा मजाक करना देशहित में नहीं है। सबसे पहले तो किसान की समस्याओं को समझने की जरूरत है। उसके पास जो अनाज होता है उसके भंडारण के लिए जगह चाहिए, यातायात चाहिए ताकि अनाज मंडी तक पहुंच सके। मंडी में उसका सही दाम मिलना चाहिए। सरकार के पास इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। आज की व्यवस्था में किसानों की आवाज सरकार तक नहीं पहुंचती हैं।

Related

news 7554887862526893874

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item