जमीनी विवाद में फायरिंग, तोड़ी गई चार बाइक

  जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावां कलां गांव में गुरुवार को दोपहर दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में एक पक्ष की तरफ से बाहर से आए कुछ लोगों द्वारा हवाई फायरिंग  किए जाने से दहशत फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने फायरिंग के आरोपित लोगों की चार बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस के कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए।
गांव निवासी छैल कुमारी पत्नी स्व. विजय बहादुर सिंह  आबादी की जमीन पर निर्माण करा रही थीं। आरोप है कि इसी बीच उनके पति के ही भाई समर बहादुर  के बाइक से आए आधा दर्जन बाहरी समर्थक जबरन निर्माण कार्य रोकने लगे। छैल कुमारी के प्रतिरोध करने पर हवा में गोलियां दागने लगे जिससे गांव में दहशत फैल गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने फायरिंग करने वालों को खदेड़ लिया। घबराहट में वे बाइकें छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने चार बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे थाने के उप निरीक्षक सुधीर सिंह  के कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

Related

news 3186886840431483150

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item