दरिन्दा शादी का झासा देकर करता रहा रेप
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_218.html
जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी संग वाराणसी का एक युवक विवाह का झांसा देकर एक साल से दुराचार कर रहा था। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार थाने का चक्कर लगाने को मजबूर है।
गांव निवासी किशोरी की बहन की शादी वाराणसी के पहड़िया में हुई थी। वहां पर वह अक्सर आया-जाया करती थी। वहीं पर एक युवक से उसका संबंध हो गया। युवक विवाह का झांसा देकर किशोरी के साथ दुराचार करता रहा। युवक पर शादी का दबाव बनाया गया तो आनाकानी करने लगा। उसके परिजन भी टस से मस नहीं हुए। परेशान परिजन चार दिन पूर्व थाने गए। आरोपित के खिलाफ तहरीर दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। परिवार के लोग रोज थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी न किसी बहाने टरका दिया जाता है।
