कांट्रैक्ट किलर के नाम पर पांच लाख रुपये मांगी रंगदारी !
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_683.html
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी वादी को फोन कर मुख्तार अंसारी के
कांट्रैक्ट किलर के नाम पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में
एसीजेएम पंचम ने थानाध्यक्ष बदलापुर को अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी
दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया।
बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी वादी ने कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से धारा 156(3) की दरखास्त दी कि उसकी भतीजी का अपहरण बदमाशों ने किया था। प्राथमिकी दर्ज हुई व एक आरोपी जेल में है शेष फरार हैं। 5 सितंबर 2018 को 7:30 बजे सुबह वादी के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाला भारी आवाज में बोल रहा था। कहा कि अपनी भतीजी की शादी मुझसे करा दो। हम लोग माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के कांट्रैक्ट किलर है। जो अपहरण का मुकदमा किए हो उसे उठा लो नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। भतीजी की आपत्तिजनक फोटो हमारे पास है। 5 लाख रुपये की व्यवस्था करो नहीं तो फोटो इंटरनेट पर डाल कर बर्बाद कर देंगे। बार-बार अनुरोध के बाद भी धमकी देते हुए 5 लाख रुपये रंगदारी मांगता रहा। धमकी से वादी काफी डरा सहमा है। वादी ने मुख्यमंत्री, डीआइजी, पुलिस अधीक्षक व थाने पर दरखास्त दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने प्रथम ²ष्टया गंभीर मामला पाते हुए थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया।