कांग्रेस सरकार में बेखौफ थे आतंकवादी: अमित शाह
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_507.html
जौनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के मड़ियाहूं स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को चुनावी सभा में कांग्रेस, सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में आतंकवादियों को किसी का खौफ नहीं था। जवानों के सिर काट कर ले जाते थे। भारत में मौनी बाबा की मुंह से आवाज नहीं निकालती थी। इस वजह से आतंकवादी हेमराज का सर काट के ले गए। मुबंई में हमले किए लेकिन मौनी बाबा ने कुछ नहीं किया। यही आतंकवादी भाजपा की सरकार में पुलवामा में हमारे 40 जवान मारे, देशभर में इसे लेकर गुस्सा हुआ। पाकिस्तान भी डर गया, कहीं 56 इंच वाला फिर से सर्जिकल स्ट्राइक न कर दें। इसके लिए उसने अपनी सीमा पर तोपे बिछा दिया, किंतु जवानों की तेरहवीें के दिन ही भारत ने पाकिस्तान से अपना बदला ले लिया। हवाई मार्ग से हमला कर पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों के पूर्जे-पूर्जे उड़ा दिए और पाकिस्तान को सबक सिखाया। पूरे देश ने इसकी खुशी मनाई। देश भर में मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया गया, किंतु मातम केवल दो स्थानों पर छाया हुआ था। एक पाकिस्तान में और दूसरा मायावती, अखिलेश और राहुल बाबा। इनके चेहरे का नूर ही उड़ गया। समझ में नहीं आता है कि इनको क्या परेशानी है। राहुल का आतंकियों के साथ सहानुभूति करना उनकी पालिसी हो सकती है, लेकिन यह भाजपा की पालिसी नहीं है। वहां से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा। उमर अब्दुला पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कश्मीर के लिए अलग वो अलग से पीएम चाहते हैं। यानि वो भारत को कश्मीर से अलग बनाना चाहते हैं। यह कितमी कीमत पर नहीं होगा, क्योंकि ये भारत का अभिन्न अंग है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर मोदी हैं। दूसरी ओर बुआ भतीजा और राहुल बाबा हैं। राहुल बाबा के परिवार ने 55 साल तक देश पर शासन किया। बुआ-भतीजे ने भी 25 साल शासन किया, लेकिन किसी ने गरीबों के साथ न्याय नहीं किया। मैं चुनौती दे सकता हूं कि राहुल बाबा मड़ियाहूं चैराहे पर आकर चर्चा कर लें, क्योंकि मोदी ने पांच साल में सात करोड़ गरीब माताओं के घरों में गैस कनेक्शन दिए।
आठ करोड़ गरीबों के घर में शौचालय पहुंचाकर उन्हें सम्मान देने का काम किया। घर-घर के अंदर बिजली पहुंचाई। ढाई करोड़ से ज्यादा गरीबों को घर दिया। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभान्वित किया। भाजपा की इस सरकार में 4 माह के अंदर 24 लाख मरीजों का मुफ्त में आपरेशन कराया गया। आज गरीबों की दुआ मोदी के साथ है।

