डांस को लेकर विवाद, दुल्हन ने किया शादी करने से इन्कार
https://www.shirazehind.com/2019/05/blog-post_632.html
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली के खाखोपुर गांव में बीती रात आई बारात में आर्केस्ट्रा के मंच पर डांस को लेकर जमकर विवाद हो गया। इस दौरान दूल्हे की हरकत देख कन्या ने भी शादी से इंकार कर दिया तो घरातियों ने दूल्हे सहित अन्य बारातियों को बंधक बना लिया। इसके बाद रात भर चली पंचायत में वर पक्ष को डेढ़ लाख रुपये खर्च वहन करने पर छोड़ा गया। बताते हैं कि उक्त गांव के पूर्व प्रधान ने अपने पुत्री की शादी भदोही जिले के हरदुआ गांव मे तय की थी। बारात आने पर कन्या पक्ष ने आवभगत किया। आर्केस्ट्रा के दौरान नशे में एक बाराती स्टेज पर चढ़कर नृत्य करने लगा। जहां किसी से उसका विवाद हो गया। विवाद होते ही दूल्हा भी कन्या पक्ष को गाली देने लगा। डंडे से कई लोगों को पीट दिया। इसके विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे सहित बारातियों को समझाने का प्रयास किए, किंतु दूल्हा सहित अन्य बाराती नशे में धुत होकर स्टेज पर ही हंगामा करने लगे। इसकी जानकारी कन्या को हुई। कन्या ने दूल्हे सहित अन्य बारातियों के हाव भाव देखते हुए उसने शादी से इंकार कर दिया। शादी से इंकार की सूचना मिलते ही वर पक्ष ने कन्या पक्ष पर शादी कर लड़की की विदाई कराने का दबाव बनाने, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कन्या ने दूल्हे की हरकत देख विवाह करने पर राजी नहीं हुई। इसके बाद बाराती हंगामा करने लगे। जिसके बाद कन्या पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बनाकर विवाह की तैयारी को लेकर हुए खर्च की मांग करने लगे। सोमवार सुबह मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। किसी पक्ष द्वारा कोतवाली में कोई तहरीर नहीं मिली।