हेलमेट न लगाने पर चार पुलिस कर्मी, 15 सरकारी कर्मचारियों का कटा चलान

जौनपुर। आये दिन हो रही दुर्घनओ को देखते हुए परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने चार पहिया वाहनो के चालको को सीट बेल्ट लगाने और दो पहिया चालको को हेलमेट लगाने का फरमान जारी किया है। आज इसी कड़ी में कलेक्टेªट परिसर के सभी गेट पर सीओ सिटी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दरम्यान चार पुलिस कर्मी और 15 सरकारी कर्मचारियों का चलान हेलमेट न लगाने के लिए काटा गया तथा 60 लोगो को चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस की इस कार्यवाही से कलेक्टेªट परिसर समेत आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। 
जनपद में यातयात को चुस्त दुरुस्त करने के लिए प्रशासन तरह तरह के प्रयास कर रहा है। जिससे कि आम जनमानस यातयात नियमो का पालन करे। सड़क पर चलने वाले दो पहिया वाहन चालक को शासन ने हेलमेट लगाने और चार पहिया वालो को सीट बेल्ट लगाने का सख्त निर्देश दिया है। लेकिन प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी कोई हेलमेट लगाने को तैयार नही हो रहे है। प्रशासन ने यहाँ तक पेट्रोल पंप संचालित करने वालो को भी निर्देश दिया है कि अगर कोई भी व्यक्ति हेलमेट न लगाकर आये तो उसे पेट्रोल न दे लेकिन लोग इसे मानने को तैयार नही है। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राजस्व विभाग कर्मचारियों व पुलिस विभाग के कर्मचारियों का चालान काटा। जो बिना हेलमेट पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर आये हुए थे। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि सड़क सुरक्षा के तहत आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है कि वे हेलमेट लागकर चले। इसी तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर को चुना गया है। जिसमे चार पुलिस कर्मी, 15 सरकारी कर्मचारियों का  चालान किया गया और करीब 60 से अधिक लोगो को चिन्हित किया गया। यातयात माह जुलाई तक चलता रहेगा जिससे कि अधिक से अधिक लोग हेलमेट पहने के प्रति जागरूक रहे है।

 

Related

news 6837930542876034062

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item