जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान रैली का किया शुभारंभ

जलालपुर (जौनपुर)। क्षेत्र के त्रिलोचन बीआरसी के प्रांगण में आयोजित जनपद स्तरीय,स्कूल चलो रैली के अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने किया।उन्होंने कहा कि विद्यालयों मे जल संरक्षण के बारे मे बच्चों को बतायें।शिक्षा की अलख गांव -गांव जाकर घर-घर पहुँचाने का कार्य शिक्षक करें ताकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने जनपद के उत्कृष्ट , पूर्व मा० वि०डीह अशरफाबाद (सुईथा कला,)पूर्व मा०विद्यालय भन्नौर,प्राथमिक वि० सिद्दीकपुर,प्राथमिक विद्यालय सबरहर (शाहगंज) प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर सिकरारा के प्रधानाध्यापक अमित सिंह समेत 16 उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापको/सहायकों को सम्मानित किया।इसी क्रम मे जिलाधिकारी ने प्रदेश मे उत्कृष्ट कार्य के लिये जनपद के चयनित श्री प्रकाश सिंह (मड़ियाहूं,अखिलेश चंद मिश्र नटौली,(शाहगंज) राजेश कुमार उपाध्याय (बरसठी)विरेन्द्र प्रताप यादव केराकत,सभाजीत यादव ,शाहगंज, 5 शिक्षको सम्मानित किया गया। बीएसए डाँ राजेंद्र सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों मे ही पढ़कर प्रदेश व देश मे बड़े -बड़े अधिकारी निकले है।प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति बहुत अधिक प्रयास कर रही है।शिक्षा का बजट बढ़ाकर अब 500 करोड़ कर दिया गया है। विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि विकाश मे शिक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।उन्होंने नारी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्लाक जलालपुर संदीप ने कहा कि शिक्षा विकास की जननी है।उसमे प्राथमिक शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। आभार ज्ञापन एबीएस ए जलालपुर शशिकांत श्रीवास्तव ने आभार ज्ञापित किया।संचालन आशीष सिंह ने किया। कार्यक्रम मे एडी बेसिक मुनेश कुमार,डिप्टी सीएम ओ डा० आर० के गुप्ता, महिल मोर्चा की प्रदेश मंत्री ऊषा मौर्या,केशव सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह,अश्वनी सिंह,समेत अन्य लोगो ने अपना विचार ब्यक्त किया। इस अवसर पर डा० मनोज सिंह,पवन सिंह, कमलेश सिंह,योगेश कुमार,बृजेश निगम,संजू चौधरी, समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Related

news 8483209719537741599

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item