दर्ज हुआ अपहरण का मामला, निकला प्रेम प्रपंच का

जौनपुर।  केराकत कोतवाली में दर्ज हुआ अपहरण का मामला प्रेम प्रपंच का निकला। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो विवाहिता थाने पहुंच गई। खुद को न सिर्फ बालिग बताते हुए गैर संप्रदाय के प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ गई बल्कि अपनों को पहचानने तक से इन्कार कर दिया। पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए। वह बालिग है जिसके साथ चाहे जा सकती है। प्रकरण चर्चा का विषय बन गया है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय विवाहिता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहकर बीटीसी की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार की रात वह ननिहाल से रहस्यमय स्थिति में लापता हो गई। खोजबीन के बाद शनिवार को आए उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि महराजगंज निवासी मोबिन व आसिफ उसे जबरन वाहन पर बैठाकर अगवा कर ले गए हैं। पुलिस नामजद आरोपितों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपितों में से एक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद युवती खुद महिला थाने पहुंच गई। खुद को बालिग व गिरफ्तार युवक को अपना प्रेमी बताते हुए उसके साथ जाने की जिद करने लगी। माता-पिता व अन्य खबर लगने पर महिला थाने पहुंचे तो उसने उन्हें पहचानने तक से इन्कार कर दिया। सूत्र बताते हैं कि घर पर रहते ही युवती का आरोपित से प्रेम प्रपंच हो गया था। भनक लगने पर तीन साल पहले परिजनों ने उसकी शादी करने के साथ ही पढ़ाई के लिए ननिहाल भेज दिया था।

Related

news 4513706686331183413

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item