संघ की शाखा बच्चो का खेल नही : अशोक

मछलीशहर,जौनपुर।कांग्रेस पार्टी ने संघ को रोकने एवं समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन संघ के सिपाही इतना मजबूत थे उनके अरमान पूरे नही हो पाए।उक्त बातें नगर के सुशीला पैलेश में आयोजित गुरु दक्षिणा के कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश अशोक जी ने कही।उन्होंने कहा कि संघ सदैव लोगो को एक सूत्र में बाधने का प्रयास करता है।संघ क्या है इसको समझने की आवश्यकता है।संघ की शाखा बच्चो का खेल नही है यह हिन्दू समाज को एक सूत्र में जोड़ता है।इतना ही नही संघ में जुड़ने से समाज में परिवर्तन आता है।इसे गाव गाव तक पहुचाकर शाखा लगवाना हम सब की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा जो व्यक्ति जितना कर्म करता है उसे उतना ही फल मिलता है।यह बात गीता में भगवान कृष्ण ने भी कहा है।संघ के लोग राष्ट को परम् वैभव की कामना करते है जिससे हमारा राष्ट विश्वगुरू बन सके।इस दौरान जिला संचालक लक्ष्मीकांत तिवारी,वीपी सरोज सांसद,सीमा द्विवेदी पूर्व विधायक एंव महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,रमेश मिश्रा विधायक बदलापुर,जिला प्रचारक कमलेश जी,जिला संचालक लक्ष्मीकांत तिवारी,रमेश चन्द्र तिवारी,कृपाशंकर श्रीवास्तव,नन्दलाल मौर्य,विमल जी,राजेश गुप्ता,राजकुमार पटवा,परविन्द गुप्ता एंव सन्तोष चौरसिया कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम रिटायर पायलट ने किया।

Related

news 3515199634776419270

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item