सावन माह श्रद्धा का महीना

जौनपुर। सावन माह श्रद्धा का महीना है और यह समाप्ति की ओर है। इसे मासोत्तम की संज्ञा दी गई है। इस महीने का प्रत्येक दिन एक नया प्रभात, एक नया संदेश और उदय की ओर अग्रसर करने वाला उत्साह व आस्था लेकर आता है। इस माह में भगवान रुद्रदेव अपनी कृपा और आशीर्वाद बरसाते हैं। प्रकृति धुल कर हरित पट धारण करती है। हर दिन धर्म और आस्था का दिन होता है। इस मास का संबंध भगवान शिव से अधिक है। जलाभिषेक करके शिवजी के कंठ में स्थित विष को शांत किया जाता है। शिव और रुद्र ब्रह्म के ही रूप हैं। शिव को रुद्र कहने का कारण है कि ये रुद्रयानी दुख का नाश करते हैं। रुद्र ही मूल प्रकृति पुरुषमय आदि देव साकार ब्रह्म है। मनुष्य विषय लोलुप होकर अपनी चित्तवृत्तियों को स्वच्छ रख सके इसके लिए रुद्र का अनुष्ठान किया जाता है। यह अनुष्ठान रुद्राभिषेक के रूप में इसी महीने में करने से भगवान रुद्र शंकर प्रसन्न होते हैं और इसको करने का व्यक्ति को पुण्य फल मिलता है। उनकी कृपा का फल प्राप्त करके मनुष्य इस जीवन में तो सुखी रहता ही है उसका अगला जीवन भी बनता है।

Related

news 5676824317776126454

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item