सार्वजनिक संस्थानों को उद्योगपतियों को सौंपती जा रही है BJP



जौनपुर। केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गई है और धीरे-धीरे यह सरकार देश की सभी सार्वजनिक संस्थानों को उद्योगपतियों को सौंपती जा रही है, इससे भारत बर्बादी की तरफ जा रहा है। देश की केंद्र सरकार की निरकुंश शासन से बचाने के लिए आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित विशाल रैली को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  अनुसूचित जाति पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने जिला कांग्रेस कार्यालय  पर आयोजित बैठक के दौरान कहीं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष फैसल तबरेज ने कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को समाप्त कर तानाशाही स्थापित करना चाह रही है ,ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि बाबा साहब अंबेडकर एवं महात्मा गांधी जी के सपनों के भारत को इस निरकुंश सरकार से बचाने के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार रहे एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता दिल्ली रैली को सफल बनाने की पुरजोर कोशिश करें। इस बैठक में मुख्य रूप से  राकेश मिश्रा, राकेश सिंह डब्बू, आज़म ज़ैदी, विशाल सिंह हुकुम, नीरज राय ,प्रदीप कुमार यादव, राजन तिवारी , राणा प्रताप सिंह रिंकू राजेश गौतम शिव मिश्रा सौरभ शुक्ला सतीश कुमार यादव विनय तिवारी ज्ञानेश सिंह ,अनिल सोनकर,  मुकेश श्रीवास्तव, विवेक सिंह सप्पू ,महेंद्र बेनवंशी, अशरफ अली  विशाल यादव सहित भारी संख्या। 

Related

featured 3763105342920600278

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item