बनमाफियाओं के पेड़ कटाई से पर्यावरण का बढ़ा खतरा, अंकुश लगाने में प्रशासन पूरी तरह फेल



जलालपुर (जौनपुर) एक तरफ जहाँ पूरे देश में पर्यावरण को लेकर सरकार कठोर कानून बनाकर तरह-तरह का उपाय कर रही है वहीं पर जलालपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बनमाफियाँ पुलिस संरक्षण में  हरे पेड़ो की कटाई कर रहे है।
   नेवादा गांव के पास गुरुवार के दिन लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग के किनारे लगभग सौ मीटर दूर  पूरब दिशा में धड़ल्ले से सागौन का हरा पेड़ अवैध रूप से  काटकर वन माफिया उठा ले गए। एक हफ्ता पूर्व में भी प्रधानपुर गांव में नीम का पेड़ काटा जा रहा था जिसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई मामला मीडिया में आने के बाद वन माफियाओं पर कार्रवाई के नाम पर बस खानापूर्ति करके छोड़ दिया गया।ग्रामीणों के मुताबिक  लालपुर गांव मे सागौन तथा बेला गांव मे हरे आम के पेड़ो को बनमाफियाओं ने काटा है।किसी न किसी गांव मे रोज हरे पेड़ो की बेखौफ अवैध कटाई चल रही है।जिससे पर्यावरण संरक्षण को लेकर खतरा बढ़ रहा है। पुलिस तथा वन विभाग वन माफियाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल दिखाई दे रही है। चर्चा यह भी है कि प्रशासन की खाओ कमाओ नीति के चलते वन माफिया बेखौफ है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी केराकत से बात करने की कोशिश की गई उन्होंने बताया मै मीटिंग हूँ। थानाध्यक्ष पन्नेलाल से बात किया गया तो उनहोंने चंदवक ड्यूटी में व्यस्त होने की बात कही।

Related

featured 305164493403537038

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item