नये एसपी को बदमाशो ने दी सलामी, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की लूटपाट

जौनपुर। नये एसपी को सलामी देते हुए बेखौफ बदमाशो ने एक बैंक संचालक पर ताबतोड़ गोलियां बरसाते हुए रूपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गये। मौके पर मौजूद जनता ने दिलेरी दिखाते हुए दो बदमाशो को पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। इस गोलीबारी के वारदात में बैंक संचालक को तीन गोलियां लगी है। उसकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इस मामले पर एसपी सिटी अनिल कुमार पाण्डेय ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणो से सहयोग से पुलिस ने दो बदमाशो को गिरफ्तार करने के बाद जांच पड़ताल कर रही है। हलांकि अभी वे कितने की लूट हुई इसका कोई आकड़ा नही बता पाये है। उधर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के विरोध में आक्रोशित जनता ने चक्का जाम करके जमकर प्रदर्शन किया। 
जानकारी के मुताबिक अमिलिया गांव निवासी 32 वर्षीय अखिलेश यादव  यूनियन बैंक आफ इंडिया के बंग्राकी केन्द्र को काफी दिनों से चलाता है। रोज की तरह गुरुवार की पूर्वान्ह नौ बजे वह दुकान खोलकर साफ सफाई कर रहा था। उसी समय एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और लूट का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने एक के बाद एक तीन गोली मार दी और वहां रखी नगदी लेकर नियार के रास्ते वाराणसी की ओर भागने लगे। शोर सुनकर लोगों ने पीछा किया और दो बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों की जबरदस्त पिटाई भी की। 
 सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के डर से बदमाशों को एक कक्ष में बंद कर दिया। बाद में उसे अपने साथ ले गई। इधर घायल बैंक संचालक को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी भेजा गया है।
इस मामले पर एसपी सिटी अनिल कुमार पाण्डेय ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणो से सहयोग से पुलिस ने दो बदमाशो को गिरफ्तार करने के बाद जांच पड़ताल कर रही है। हलांकि अभी वे कितने की लूट हुई इसका कोई आकड़ा नही बता पाये है। 

Related

featured 1840997364245763211

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item