सभासदों के समर्थन में उतरे वकील, ईओ के खिलाफ किया नारेबाजी
https://www.shirazehind.com/2019/12/blog-post_22.html
जौनपुर। नगर पालिका के सभासदों के आह्वान पर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता
अध्यक्ष बृजेश पाठक के नेतृत्व में 3:00 बजे नगर पालिका पहुंचे
अधिशासी अधिकारी के खिलाफ क्रमिक अनशन पर बैठे सभासदों के समर्थन में ईओ के
खिलाफ नारेबाजी व धरना प्रदर्शन किया।
अध्यक्ष बृजनाथ पाठक ने कहा कि अधिशासी अधिकारी के भ्रष्टाचार
विकास विरोधी कार्य व तानाशाही रवैया के खिलाफ सभासदों की समर्थन में उनके
साथ कदम से कदम मिलाकर अधिवक्ता चलेंगे। जल्द ही ईओ का स्थानांतरण नहीं
हुआ तो अधिवक्ता सभासदों के समर्थन में सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
अधिवक्ताओं ने सभासदों की मांगों को जायज ठहराया तथा अधिशासी अधिकारी के
भ्रष्टाचार की कड़े शब्दों में निंदा की अधिवक्ता सुरेंद्र मिश्र पृथ्वी
नाथ तिवारी, पंकज श्रीवास्तव,अजीत सिंह,प्रसाद पंकज,हिमांशु
श्रीवास्तव,बृजेश सिंह,मनीष सिंह,भुवन श्रीवास्तव,बृजेश निषाद,शैलेश
मिश्र,मो उस्मान,शिव प्रकाश गिरी, भारत सिंह,राज सेठ,नीलेश निषाद,अवधेश
यादव,गोरख श्रीवास्तव,मुकुल श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता सभासदों के समर्थन
में विरोध प्रदर्शन किए। सभासद सतीश सिंह त्यागी,नंदलाल यादव,संतोष
मौर्य,विपिन सिंह,दीपक जयसवाल,बिंदु यादव, सविता मौर्य,सरफराज आदि सभासदों
ने अधिशासी अधिकारी द्वारा की गई अनियमितता की बिंदुवार रिपोर्ट सबूत के
साथ दीवानी बार के अध्यक्ष को सौंपा।

