तड़पते पति-पत्नी की मदद में घंटो पुलिस व एंबुलेंस नहीं पहुंचने से भड़की जनता

जलालपुर।(जौनपुर ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के  बीबनमऊ गांव के पास गायत्री कंस्ट्रक्शन द्वारा एनएच 56 पर  सड़क निर्माण अधूरा छोड़ कर बिना किसी सूचना बोर्ड के मार्ग चालू कर देने से बाईक  सवार एक अधेड़ पति पत्नी बुधवार के दिन  समय करीब  4 बजे  सड़क पर गिरकर तड़पते रहे।सूचना पर जब करीब एक घंटा बाद भी पुलिस और एम्बुलेंस मौकास्थल पर नहीं आयी तो पीड़ित पति के साथ आक्रोशित भीड़ ने उद्योग ब्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता ने नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्राईवेट वाहन को बुलाकर दोनों को रेहटी स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजा। फोरलेन की सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही से 
वाराणसी के लोहता क्षेत्र के निवासी रमजान (58) अपनी पत्नी रुकशाना (55) के साथ बाईक से अपनी ससुराल दीदारगंज ,आजमगढ़ से वापास घर लौट रहा था कि एन एच 56 मार्ग पर यूनियन बैंक के पास बिना सूचना लिखे कि यह सड़क अपूर्ण है,उस पर आ गये और कुछ दूर बाद करीब एक फिट उची सड़क से नीचे असन्तुलित होकर गिर गये।रुकशाना गम्भीर रुप जख्मी हो गई और सड़क पर छटपटाने लगी।एम्बुलेंस और पुलिस के  न आने से उसकी चीख-पुकार सुनकर वहाँ भारी भीड़ जुट गई थी।उद्योग ब्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस मार्ग के कई स्थानों पर आये दिन सड़क निर्माण करने वाली संस्था की लापरवाहियों से 
दुर्घटनाएं हो रही है जिस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।खराब सड़क की वजह से कई लोगों की जानें भी जा चुकी है।

Related

featured 8815609737479165105

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item